{"_id":"61707498bf30826a28411b9a","slug":"chandradev-will-be-seen-in-rohini-nakshatra-reporters-news-jhs207071569","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिणी नक्षत्र में होंगे चंद्रदेव के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी नक्षत्र में होंगे चंद्रदेव के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार 24 अक्तूवर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चंद्रदेव के दर्शन करेंगी और मां गौरी की विधिवत पूजा अर्चना करेगी। धार्मिक विद्वानों के अनुसार रविवार को रोहिणी नक्षत्र में यह पर्व मनाया जाएगा। चंद्रमा के दर्शन रात 8:30 बजे होंगे।
देश में करवा चौथ का त्योहार सभी सुहागिन महिलाओं के लिए खास रहता है। प्रत्येक सुहागिन महिलाएं संपूर्ण दिन निर्जल व्रत धारण करती हैं और देर शाम शुभ मुहूर्त में चंद्र दर्शन व पूजा अर्चना कर अपने - अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं। इस त्योहार को लेकर हर साल तैयारियां कई दिन पहले से शुरू होने लगती हैं। खास नव विवाहित महिलाओं में व्यापक उत्साह रहता है। इधर आचार्य शांतनु पांडेय ने बताया कि पर्व दिवस रोहिणी नक्षत्र रहेगा। चंद्र उदय रात 8:30 बजे होगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा की प्रिय पत्नी मानी जाती है। इस साल करवा चौथ पर चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। ऐसे में करवा चौथ की पूजा पति - पत्नी के प्रेम के लिए अत्यंन्न शुभ व लाभकारी रहेगा।