फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chandra Grahan

चंद्र ग्रहण का नजारा देखने रात में छतों पर पहुंचे लोग

Sat, 06 Jun 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
chandra Grahan
chandra Grahan
झांसी। शुक्रवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण पड़ा। लेकिन उपछाया ग्रहण होने के कारण श्रद्धालुओं ने अन्य दिनों की तरह पूजा - पाठ की। सूतक भी मान्य नहीं रहा। वहीं, लोग मध्य रात बादलों के बीच लुकाछिपी कर रहे चंद्रमा को ग्रहण के दौरान देखने छतों पर पहुंचे। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंद्रग्रहण रात 11 बजे से शुरू हुआ, जो मध्य रात दो बजकर 16 मिनट तक चला। इस चंद्रग्रहण को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता रही। रात होते ही कई बच्चे एवं युवा छतों पर ग्रहण देखने के लिए पहुंचने लगे। कई बच्चे दूरबीन के माध्यम से चंद्रग्रहण को देखने के प्रयास में जुटे रहे। गौरतलब है कि उपछाया ग्रहण होने के कारण मंदिरों में अन्य दिनों की तरह पुजारियों ने पूजा पाठ की। हालांकि कोरोना वायरस से बचाव के कारण मंदिरों के पट पहले की तरह बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed