फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chalak ki hatya ke badmanso ne luti teksi

चालक की हत्या कर बदमाशों ने लूटी टैक्सी

Sat, 05 Jun 2021 08:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
chalak ki hatya ke badmanso ne luti teksi
टैक्सी चालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : ???? ????
चालक की हत्या कर बदमाशों ने लूटी टैक्सी
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक चालक का शव पड़ा हुआ मिला, जिसकी हत्या कर बदमाश टैक्सी लूट ले गए। गाड़ी 25 मई को बुक की गई थी। इसके बाद से चालक और गाड़ी का कोई पता नहीं चला। जबकि, चालक के गायब होने की रिपोर्ट 29 मई को गौतमबुद्ध नगर में दर्ज की गई थी।

नोएडा के फेज तीन निवासी ओमवीर सिंह के पुत्र हरवेस सिंह (25) के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार थी। ये कार उन्होंने एक बह्रुप्रतिष्ठित टैक्सी कंपनी से संबद्ध कर रखी थी, जो वे खुद चलाते थे। 25 मई को कुछ लोगों ने गाड़ी बुक कराई थी। इसके बाद से चालक और गाड़ी का कोई पता नहीं चला। काफी कोशिशों के बाद जब कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी तो 29 मई को गौतमबुद्ध नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। टैक्सी बुक कराने वालों के संबंध में भी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई। पुलिस तलाश में जुटी हुई थी कि इसी बीच शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बबीना थाना इलाके में पड़ा हुआ मिला। पुलिस द्वारा जानकारी जुटाए जाने के बाद पता चला कि ये शव हरवेस सिंह का है। मृतक के भाई कासगंज के सोरों निवासी रवनेश ने बबीना थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही पुलिस पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर किन लोगों ने टैक्सी बुक कराई थी, हत्या बबीना में की गई या कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया। इसके अलावा बदमाशों के झांसी कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed