फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chakranusar will be change rejervation, not parisimon

नहीं होगा नया परिसीमन, चक्रानुक्रम के मुताबिक बदलेगा आरक्षण

Thu, 17 Sep 2020 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chakranusar will be change rejervation, not parisimon
पंचायती चुनाव - फोटो : ??????? ?????
झांसी। आगामी पंचायत चुनाव में इस बार जनपद के परिसीमन में कोई बदलाव नहीं होगा। पिछली बार के तयशुदा वार्डों के मुताबिक ही इस बार भी यहां चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि वार्डों के आरक्षण में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव चक्रानुक्रम के मुताबिक किया जाएगा।
विज्ञापन

आबादी के आंकड़ों के आधार पर पंचायतों का गठन होता है लेकिन, इस बार सिर्फ उन्हीं जनपदों में नए सिरे से परिसीमन कराया जाएगा जिनकी सीमाओं में परिवर्तन हुआ है। झांसी में नगर निगम की ओर से सीमा बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन, उसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। इस वजह से यहां 496 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2015 के परिसीमन के मुताबिक चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि उनके आरक्षण में नए सिरे से बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव जातिगत आबादी के आंकड़ों के आधार पर किए जाएंगे। पिछले दफे जो सीट अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े, महिला के तौर पर आरक्षित हुई थीं वह इस बार सामान्य होंगी। इसके बाद क्षैतिज चक्रानुक्रम के मुताबिक नए सिरे से आरक्षण किया जाएगा। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के पश्चात यह कार्रवाई शुरू की जाएगी। आरक्षण पूरा होने के बाद ही चुनावी तिथियां घोषित की जा सकेंगी।
विज्ञापन

बता दें, वर्ष 2015 में बबीना ब्लॉक के मथुरापुरा गांव में अनुसूचित जाति महिला एवं पलींदा में अनुसूचित जनजाति की सीट आरक्षित थी। इसी तरह पृथ्वीपुर नया खेड़ा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी लेकिन, यहां उम्मीदवार न मिलने से पूरे पांच साल तक यह सीटें रिक्त रह गई थीं। वहीं, चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह तक आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी कर लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed