फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chairman sit assistant manneger chair

सहायक निबंधक की कुर्सी पर जा बैठे चेयरमैन

Wed, 23 Sep 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chairman sit assistant manneger chair
सहकारिता विभाग में बैठक की अध्यक्षता करते जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित। - फोटो : REPORTERS
झांसी। विकास भवन स्थित सहकारिता विभाग में बुधवार को प्रशासनिक मंडल की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जयदेव पुरोहित सहायक निबंधक की कुर्सी पर जा बैठे। मजबूरन एआर को बगल में बैठकर बैठक शुरू करानी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जयदेव पुरोहित एवं सहायक निबंधक सहकारिता केपी शुक्ला के बीच कुछ दिन पहले विकास भवन में जमकर विवाद हुआ था। बीच-बचाव के लिए वहां विधायक राजीव सिंह पारीछा को पहुंचना पड़ा लेकिन, विवाद नहीं सुलझा। विवाद में डीएम तक को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद बुधवार को पहली बार इसकी बैठक बुलाई गई। करीब ढाई बजे चेयरमैन जयदेव पुरोहित सहकारिता विभाग पहुंच गए। वहां पहुंचकर वह सीधे एआर की कुर्सी पर बैठ गए और बैठक शुरू कराने को कहा। मजबूरन एआर को बगल की कुर्सी में बैठना पड़ा। बैठक के दौरान पचास से अधिक समितियों के सचिवों के स्थानांतरण समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई। समितियों के कामकाज पर भी चर्चा हुई। एआर केपी शुक्ला के मुताबिक कार्यवृत्ति तैयार होने पर ही विस्तृत निर्णय बताए जा सकेंगे। उन्होंने कुर्सी प्रकरण पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उधर, जयदेव पुरोहित का कहना है कि समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं वहां कुर्सी पर बैठा था। कुर्सी पर बैठने को लेकर कोई भी विवाद नहीं हुआ। बैठक में तालमेल के साथ निर्णय लिए गए। बता दें, सहकारिता विभाग में अब तक यह बैठक नहीं होती थी। पहली बार वहां यह बैठक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed