फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Certificate course in theatre, poetry and story writing will start in BU

Jhansi News: बीयू में थिएटर, कविता, कहानी लेखन का सर्टिफिकेट कोर्स होगा शुरू

Thu, 03 Apr 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Certificate course in theatre, poetry and story writing will start in BU

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के हिंदी विभाग में शिक्षा सत्र 2025-26 से थिएटर (रंगमंच), कविता व कहानी लेखन का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसका पूरा पाठ्यक्रम बनाकर तैयार कर लिया गया है। आगामी कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि तीनों सर्टिफिकेट कोर्स 90 दिन के होंगे। थिएटर सर्टिफिकेट कोर्स का संचालन एनएसडी (भारतीय नाट्य विद्यालय) के सहयोग से किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को एनएसडी के कलाकार शिक्षक न सिर्फ रंगमंच के टिप्स बताएंगे बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी कराएंगे। इसी तरह से छात्र-छात्राओं को कहानी और कविता लेखन का भी कोर्स कराया जाएगा। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि इनका पाठ्यक्रम तैयार कर लिया गया है। कार्य परिषद की मुहर लगने के बाद इसको चालू कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed