{"_id":"5c02eac6bdec22418e1adba8","slug":"central-goverment-remove-our-first-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ पर ध्यान देने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बैठक में पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ पर ध्यान देने की सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। स्थानीय गांधी भवन में जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता अपने बूथ पर नजर रखें।
जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या हो उसे उतना आरक्षण मिलना चाहिए। पूरे देश में भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है, किसान भूखा मर रहा है, बेरोजगारी चरमसीमा पर है। इस मौके पर राकेश पाल, जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ, हाजी तुफैल अहमद, संजय पाल, सलीम खानजादा, दीपाली रायकवार, यशेंद्र राजपूत, महेश कश्यप, अबरार अली, दयाल सिंह मौजूद रहे।
इधर, महानगर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक महानगर कार्यालय पर संत सिंह सेरसा के मुख्य आतिथ्य एवं कपूर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर चौधरी असलम शेर, अरविंद नागिल, उमाशंकर यादव, विकास सिंह, हमीद खान, धीरेंद्र यादव, हर्ष सोलंकी, संजय रिंगे, राजेंद्र सिंह, अयान अली, आकाश यादव, राजेंद्र भारती, प्रकाश यादव, हरीकृष्ण सक्सेना, राजा यादव मौजूद रहे। संचालन महानगर उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह कुशवाहा व आभार महानगर महासचिव अर्जुन सिंह ने किया।