फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   center incharge arrested in embezzlement

गेहूं खरीद में लाखों के घपले का आरोपी केंद्र प्रभारी हत्थे चढ़ा

Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
center incharge arrested in embezzlement
झांसी। दो साल पहले बड़ागांव गेहूं क्रय केंद्र में लाखों का घपला पकड़ा गया था। तत्कालीन केंद्र प्रभारी पर गबन का आरोप था। तब से वो लगातार फरार चल रहा था। मंगलवार को उसे सीआईडी की कोऑपरेटिव सेल ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बड़ागांव बाजार में साल 2019 में खोले गए गेहूं क्रय केंद्र का प्रभारी बड़ागांव गेट बाहर डड़ियापुरा निवासी शुभम साहू था। क्रय केंद्र में 6500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी, जबकि एफसीआई के गोदाम में 4600 क्विंटल गेहूं जमा किया गया था। 1900 क्विंटल गेहूं का हिसाब नहीं मिल पाया था। इसे लेकर केंद्र प्रभारी द्वारा कोई वाजिब प्रपत्र भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्धविलास कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से शुभम लगातार फरार चल रहा था। मामले की जांच सीआईडी की कोऑपरेटिव सेल को सौंपी गई थी। सीआईडी को जानकारी मिली कि शुभम साहू झांसी में अपने पिता को देखने आया हुआ है। सीआईडी के डिप्टी एसपी अबरार अहमद की अगुवाई में आई टीम ने उसे मंगलवार को दबोच लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed