{"_id":"6aa84ee64a10ea2ea007a5cd","slug":"celebrating-the-glory-of-hindi-at-a-seminar-on-hindi-diwas-moth-news-c-420-1-jd11006-12881-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हिंदी दिवस पर गोष्ठी में हिंदी का गौरव गान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हिंदी दिवस पर गोष्ठी में हिंदी का गौरव गान
विज्ञापन
गुरसराय। श्री कल्याण बाल विद्यालय इंटर कॉलेज में रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शिवानी तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आरती गुप्ता ने हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ प्रस्तुत कर हिंदी भाषा के महत्व और गौरव को रेखांकित किया। शिवानी तिवारी ने भजन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग भर दिया। गोष्ठी का संचालन रमाकांत त्रिपाठी ने किया। वक्ताओं ने हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश दुबे ने हिंदी पर कविता प्रस्तुत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदी के सम्मान और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।इस अवसर पर हरी बाबू शर्मा, प्रमोद सिंह, सरोज अर्जरिया, हरि कांत नायक, श्याम सुंदर , मेघा, पवित्र मिश्रा ,अक्षय कुमारी ,रश्मि सिंह, चंद्रभान नायक ,सुरेश, राजा बाबू ,सुमन रैकवार, चंदा परिहार एवं अजय नामदेव उपस्थित रहे