{"_id":"5cbcba12bdec22143a680916","slug":"celebrate-yeshu-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर पर मनाईं खुशियां, प्रभु यीशु की महिमा के गाए गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर पर मनाईं खुशियां, प्रभु यीशु की महिमा के गाए गीत
Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
church
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को महानगर प्रभु यीशु की भक्ति में विभोर रहा। ईस्टर पर सुबह सभी चर्चों में मसीहियों ने विशेष प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लिया और प्रभु यीशु के पुन: जीवित होने पर उनकी महिमा के गीत गाए। इस मौके पर ईस्टर एग भी एक दूसरे को प्रदान किए गए। सिटी चर्च में सुबह शोभायात्रा भी निकाली गई।
सिटी चर्च में सुबह पांच बजे मसीहियों ने शोभायात्रा निकाली, जो मिनर्वा चौराहा, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, रानी महल, कोतवाली आदि इलाकों में भ्रमण कर वापस चर्च पहुंची। यहां पवित्र आराधना में सभी शामिल हुए। इस अवसर पर रेव्हरन राजेंद्र सिंह ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान दिवस पर कहा कि प्रभु यीशु का जीवन और उनका बलिदान हमें शांति, प्रेम और सहनशीलता का पाठ पढ़ाता है। उनकी नैतिक शिक्षा आज भी जीवंत है। प्रवचन अवसर पर क्रिश्चियन स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने यीशु जीवन है विषय पर मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर राजेश क्रोजर, सैमसन सिंह, अनिल करनीलियस, नेल्सन प्रसाद, याकूब मसीह, अनुज, आलोक आदि मौजूद रहे।
इधर, सीपरी यलो चर्च में प्रभु यीशु के पुन: जी उठने की स्मृति में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। रेव्हरन जॉन एस स्टीफन ने कहा कि परमेश्वर नहीं चाहता है कि मनुष्य पाप का जीवन जिए। इसके लिए सृष्टि कर्ता परमेश्वर ने अपने पुत्र को बलिदान किया। इस मौके पर स्तुति, सृष्टि, विश्वास, विवेक, अमांडा स्टीफन ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए। इस अवसर पर डा. विवर्त लाल, नीलम लाल, अपर्णा, नितिन, कौलिंस, सैमसन पाल, प्रवीण डेनियल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ईस्टर पर्व पर संत जार्ज चर्च प्रेमनगर में फादर सदानंद ने मिस्सा पूजा की। प्रवचन में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मरने के तीन बाद पुन: जिंदा हो गए और अपने शिष्यों व भक्तों को दर्शन दिए। ईस्टर को पुनरुत्थान दिवस कहा जाता है, जो क्रिश्चियन धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार हैं। इस अवसर पर फादर जूलियन, ब्रदर एंथोनी, ब्रदर एलोसियस, ब्रदर अशोक, सिस्टर पुनीता, सिस्टर जेनीफर आदि मौजूद रहीं।