फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   celebrate old moments in janta carfew

बच्चों के साथ खेले खेल, पुरानी एलबम देख संजोईं यादें

Sun, 22 Mar 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
celebrate old moments in janta carfew
सिविल लाइंस निवासी अनुपमा परमार्थी ने परिवार के साथ पुरानी एलबम देखी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। कोई कैरम खेलने में मशगूल रहा, तो कोई लूडो खेलकर मनोरंजन में व्यस्त रहा। किसी ने परिवार के साथ बैठकर पुरानी एलबम देखकर यादों को संजोया, तो कोई कोरोना से जंग के लिए हवन-पूजा करता नजर आया।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों ने परिवार के साथ वक्त बिताया। इस दौरान लोगों ने परिवार के लोगों के साथ मनोरंजन किया। सालों बाद घर में रहकर परिवार के साथ वक्त बिताने में लोगों ने संजीदगी दिखाई। जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों ने संक्रमण को रोकने के लिए पहल की। इस दौरान लोगों ने घरों में कई तरह से मनोरंजन किया। परिवारों में सुबह साथ नाश्ता किया गया। किसी ने मूवी देखी, तो कोई कैरम और लूडो जैसे इनडोर गेम खेलने में मशगूल रहा। इसके साथ ही कई घरों में शादी समेत तमाम पारिवारिक आयोजन की एलबम और वीडियो देख लोगों ने पुरानी यादें ताजा कीं।
विज्ञापन

------------
तबले की थाप पर किया प्रभु का स्मरण
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी सहायक अध्यापिका अमिता सत्यवादी ने रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान तबले की थाप के साथ प्रभु का स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कैरम और लूडो खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सालों बाद परिवार के साथ बिताया वक्त
शहर के ब्रह्मनगर आलोक वर्मा ने सालों बाद जनता कफ़्र्यू के दौरान परिवार के साथ वक्त बिताया। इस दौरान पूरे दिन परिवार के लोगों ने मूवी देखकर मनोरंजन किया। साथ ही शाम पांच बजे थाली और ताली बजाकर कोरोना के कर्मवीरों का सम्मान किया।
---------
बच्चों के साथ बनाई आर्ट
शहर के वैष्णवपुरम निवासी सुरभि श्रीवास्तव ने जनता कर्फ्यू के दौरान बच्चों के साथ वक्त बिताया। इस दौरान परिवार के पति प्रशांत श्रीवास्तव ने सुबह ब्रेक फास्ट तैयार किया। सबने साथ मिलकर ब्रेक फास्ट किया। साथ ही, बच्चों के साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए चार्ट बनाए। परिवार ने साथ मिलकर छपाक मूवी देखी।
---------
पुरानी एलबम देख ताजा की यादें
शहर के सिविल लाइंस निवासी अनुपमा परमार्थी ने परिवार के साथ योग कर दिन की शुरुआत की। इस दौरान परिवार के लोगों ने साथ बैठकर पुरानी एलबम देख यादें ताजा कीं। इसके साथ भगवान से कोरोना की समाप्ति के लिए प्रार्थना की।

--------
बच्चों के साथ खेला लूडो
शहर के सुभाषगंज निवासी दीपक कुमार ने जनता कफ़्र्यू के दौरान परिवार के साथ वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ लूडो और कैरम खेला। वहीं शाम को परिवार के साथ कोरोना से जंग के लिए थाली बजाईं।

रविवार को नगर में किसी ने लूडो खेल तो किसी ने शतरंज के खेल में कोरोना को मात दी।

रविवार को नगर में किसी ने लूडो खेल तो किसी ने शतरंज के खेल में कोरोना को मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed