फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cattle collides with engine of Mahakal Express, brake pipe of AC coach bursts

Jhansi News: महाकाल एक्सप्रेस के इंजन से टकराया मवेशी, एसी कोच का ब्रेक पाइप फटा

Sun, 16 Jun 2024 02:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 16 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Cattle collides with engine of Mahakal Express, brake pipe of AC coach bursts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। इंदौर से चलकर वाराणसी जा रही महाकाल एक्सप्रेस के इंजन से शुक्रवार रात झांसी-कानपुर रेलमार्ग के चिरगांव-नंदखास स्टेशन के बीच मवेशी टकरा गया। जोरदार टक्कर होने से ट्रेन के एसी कोच का ब्रेक पाइप फट गया। इससे ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी रही। सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने पाइप को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को जैसे ही कुछ आगे बढ़ाया गया तो इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन दो घंटा चिरगांव-नंदखास के बीच खड़ी रही। इसके चलते अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से अपने निर्धारित समय शाम 6:05 बजे के स्थान पर 45 मिनट की देरी से 6.50 बजे रवाना हुई। महाकाल एक्सप्रेस 20414 शाम 7:18 बजे चिरगांव-नंदखास के बीच किमी नंबर 1160/02 पर दौड़ रही थी कि इस बीच इंजन से मवेशी टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मवेशी की हड्डियां इंजन का कैटल गार्ड तोड़कर कोच ए-1 से टकराईं और उसका ब्रेक पाइप व एयर पाइप फट गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कैरिज एंड वैगन कर्मियों ने मरम्मत कर ट्रेन को आगे बढ़ाया, लेकिन नंदखास निकलते ही ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जांच में पता चला कि इंजन का चार्जिंग पाइप टूट गया है। इसके बाद एक बार ट्रेन खड़ी हुई तो फिर आगे नहीं बढ़ सकी। अधिकारियों ने सूचना के बाद झांसी से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके बाद फेल हुए इंजन को हटाने के लिए ट्रेन में पीछे से इंजन जोड़कर उसे लूप लाइन पर लाया गया। इस दौरान ट्रेन मेन लाइन पर दो घंटे खड़ी रही। इससे झांसी-कानपुर रेलमार्ग रात 9:20 बजे तक बाधित रहा। ट्रेन को रात 10:57 बजे 3.39 घंटे की देरी से बनारस के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रभावित रहीं ये ट्रेनें
घटना के चलते अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस 1.30 घंटे, संत कबीरनगर एक्सप्रेस दस मिनट की देरी से चलाई गई। वहीं, दूसरी लाइन से झांसी आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलती रहीं।

--
वर्जन
चिरगांव-नंदखास के बीच महाकाल एक्सप्रेस के इंजन से मवेशी टकराने के कारण इंजन और कोच में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे तत्काल मौके पर पहुंचे कर्मियों ने ठीक कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed