{"_id":"611d66be8ebc3e7a144a95c3","slug":"cashew-almond-started-expensive-before-the-festival-jhansi-news-jhs202223080","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार से पहले महंगा होने लगा काजू-बादाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार से पहले महंगा होने लगा काजू-बादाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्योहार शुरू होने से पहले महानगर के बाजारों में सूखे मेवा के दाम पिछले 4 से 5 दिनों में बढ़ गए हैं। 600 रुपये किलो बिकने वाला बादाम इन दिनों 1050 रुपये किलो बिक रहा है। पिस्ता, अंजीर, अखरोट और काजू-बादाम सहित अन्य मेवा के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। व्यापारियों के अनुसार इसकी वजह वर्तमान में अफगानिस्तान के हालात हैं।
रक्षाबंधन पर्व के साथ ही त्योहारी सीजन एक बार फिर शुरू हो जाएगा। जन्माष्टमी सहित कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इन सभी त्योहारों पर बनने वाले पकवानों में मेवा का प्रयोग बहुतायत होता है लेकिन अफगानिस्तान में अशांति के हालात होने के कारण मेवा के दाम पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ गए हैं। कई तरह की मेवा की पैदावार अफगानिस्तान में होती है। जो बाद में दिल्ली, आगरा और कानपुर के बाजारों से होकर अन्य शहरों के बाजारों में बिकती है। व्यापारियों के अनुसार इन दिनों मेवा की सप्लाई बाधित है। सीपरी के किराना व्यापारी विवेक बाजपेई के अनुसार आने वाले दिनों में भी मेवा के दाम और बढ़ सकते हैं। छुआरा व उपवास में उपयोग होने वाले सेंधा नमक के भी भाव बढ़ने की पूरी संभावना है।
मेवा के रेट
प्रति किलो में
मेवा वर्तमान पांच दिन पहले तक
बादाम 1050 600 से 700
हरा पिस्ता 1500 1100.1200
अंजीर 800 600
खसखस 1700 1000
अखरोट गिरी 950 750
काजू 750 650
मुनक्का 600 400