{"_id":"616d9fb2973e752854240695","slug":"case-registered-against-two-young-man-after-video-viral-were-seen-firing-with-gun-and-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: वीडियो वायरल होने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बंदूक-पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते नजर आए थे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: वीडियो वायरल होने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बंदूक-पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते नजर आए थे युवक
Mon, 18 Oct 2021 09:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:54 PM IST
सार
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी। वीडियो थाना कोतवाली इलाके के नई बस्ती मोहल्ले का पाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो में दो युवक बंदूक और पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी। वीडियो थाना कोतवाली इलाके के नई बस्ती मोहल्ले का पाया गया। वीडियो में नजर आने वाले युवकों की पहचान नई बस्ती निवासी कपिल प्रजापति और ग्वालियर निवासी देवांश के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन