{"_id":"66dc2303b2cfbf45c7030182","slug":"case-registered-against-20-people-pelting-stones-on-municipal-vehicles-in-protest-against-garbage-in-jhansi-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कूड़े के विरोध में लोगों ने निगम की गाड़ियों पर किया पथराव, ड्राइवरों को पीटा; 20 से अधिक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कूड़े के विरोध में लोगों ने निगम की गाड़ियों पर किया पथराव, ड्राइवरों को पीटा; 20 से अधिक पर केस दर्ज
Sat, 07 Sep 2024 03:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:25 PM IST
सार
बिजौली के सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में डंप किए जा रहे कूड़े के विरोध में लोगों ने नगर निगम की गाड़ियों पर पथराव किया। साथ ही ड्राइवरों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजौली के सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में डंप किए जा रहे कूड़े के विरोध में नगर निगम की गाड़ियों पर पथराव और ड्राइवरों के साथ मारपीट करने के मामले में 20 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिजौली के क्षेत्रवासियों ने इस मुद्दे को लेकर सपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने कहा था कि प्लांट में कूड़ा डालने से चारों तरफ तेज दुर्गंध फैल रही है। घर में भोजन करते समय मक्खियां भिनभनाने लगती हैं। पानी में भी मक्खी गिर जाती है। इससे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को उल्टी-खांसी हो रही है। सांस लेना तक दूभर हो गया है।
विज्ञापन
इसके बाद शाम को बदले मार्ग से कूड़ा डालने प्लांट जा रहीं गाड़ियों पर लोगों ने पथराव कर दिया था। ड्राइवरों के साथ मारपीट की थी। चार-पांच ड्राइवर घायल हो गए थे। जान बचाकर ड्राइवर भागे थे। ड्राइवरों ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने 20 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन