{"_id":"8b3e83502d41336a4dcf075921685f53","slug":"case-rajestere-against-thug-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का तीन पर मुकदमा
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चार लाख रुपये का सोना एक लाख रुपये में दिलवाने का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन
करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले
में पकड़े गए एक व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि बरुआसागर के मोहल्ला हरपुरा निवासी रामभरोसे शनिवार को अपनी पत्नी के साथ किसी केस के सिलसिले में कचहरी आया था। इसकी जानकारी सोना के नाम पर की गई ठगी के शिकार लोगों को हुई तो वह कचहरी पहुंच गए। उन्होंने दंपति को पकड़ा और मारपीट करते हुए कसाई मंडी के एक बाड़े में लेकर आए, जहां बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति को बंधक मुक्त कराया और थाने पर लेकर आई। इस दौरान रामभरोसे की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसका मंगलसूत्र आदि छीन लिया है।
पूछताछ के बाद पुलिस ने कोतवाली थानांतर्गत बाहर ओरछा गेट निवासी हमीद की तहरीर पर रामभरोसे के अलावा बबलू कुशवाहा और बादशाह पाल के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप लगाया कि तीनों लोगों ने चार लाख का सोना एक लाख में दिलवाने का झांसा देकर ठगी की। पुलिस का कहना है कि रामभरोसे ठगी करने वाले गिरोह का सरगना है। पुलिस ने रामभरोसे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।