{"_id":"6770296e5f53c23ff0015bf0","slug":"case-filed-against-teacher-who-brutally-beat-student-in-jhansi-2024-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: शिक्षक स्कूल में देख रहा था अश्लील वीडियो, छात्र ने देख लिया तो हुआ आग-बबूला... बच्चे की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: शिक्षक स्कूल में देख रहा था अश्लील वीडियो, छात्र ने देख लिया तो हुआ आग-बबूला... बच्चे की कर दी पिटाई
Sat, 28 Dec 2024 10:08 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंछ (झांसी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूंछ (झांसी)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:08 PM IST
सार
पुलिस ने पिता जयप्रकाश यादव की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका आरोप है कि शिक्षक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। बच्चे ने जब उसे देख लिया तो वह भड़क गया और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार को कस्बा पूंछ के डिवाइन लाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा-दो के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
कस्बा पूंछ के तालाब मोहल्ला निवासी जयप्रकाश यादव ने पूंछ पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसका 8 वर्षीय बेटा विद्यालय में पढ़ने गया था। दोपहर करीब 12:00 बजे ग्राम काशीपुरा निवासी शिक्षक कुलदीप यादव कक्षा में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
कुलदीप यादव मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा शिक्षक से बात करने पहुंचा तो उसने आपत्तिजनक वीडियो देख लिया। जिस पर शिक्षक आग-बबूला हो गया और उसने उसके पुत्र को पीट दिया। जिससे उसका पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने जयप्रकाश यादव की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।