{"_id":"65872f59ead2ea805a0a3935","slug":"case-filed-against-constable-in-disproportionate-assets-case-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आय से अधिक संपत्ति में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गोपनीय शिकायत पर हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आय से अधिक संपत्ति में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गोपनीय शिकायत पर हुई जांच
Sun, 24 Dec 2023 12:35 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:35 AM IST
सार
नवाबाद थाना इलाके के मेडिकल कॉलेज के पीछे महाराणा प्रताप नगर निवासी दीपक सिंह सेंगर आगरा में स्थानीय अभिसूचना इकाई में तैनात है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की गोपनीय शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो )
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में सिपाही के पास 63 लाख 97 हजार रुपये की संपत्ति अधिक पाई गई है।
विज्ञापन
नवाबाद थाना इलाके के मेडिकल कॉलेज के पीछे महाराणा प्रताप नगर निवासी दीपक सिंह सेंगर आगरा में स्थानीय अभिसूचना इकाई में तैनात है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की गोपनीय शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
संगठन के मुख्यालय ने इसकी जांच एंटी करप्शन बरेली के इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी को सौंपी थी। मुख्य आरक्षी की एक जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2021 के बीच 93,88,262 रुपये की आय सामने आई। जबकि, इसी अवधि में मुख्य आरक्षी ने 1,57,85,262 रुपये व्यय किए। आय के मुकाबले 63,97,101 व्यय अधिक पाया गया। जो मुख्य आरक्षी की आय से 68.13 प्रतिशत अधिक रहा। इस पर दीपक सिंह सेंगर से जवाब मांगा गया था। लेकिन, वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर एंटी करप्शन बरेली के इंस्पेक्टर इश्तियाक वारसी की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुख्य आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सिपाही के खिलाफ जब जांच शुरू की गई थी, तब वह झांसी में एंटी करप्शन में तैनात था। इसके अलावा वह झांसी में कई थानों में भी तैनात रह चुका है। जमीनों के कारोबार में भी आरोपी सिपाही का नाम सामने आता रहता है। उसने इलाइट चौराहे के पास ऑफिस भी बना रखा है।