{"_id":"4cf36bbe90d1753b425314b7b87799af","slug":"case-busted-fake-digree-and-marksheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने का भंडाफोड़
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jun 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने घर में जुआ कराने के फरार आरोपी को गिरफ्तार करके फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने का भी भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से आईटीआई, बीएड, एमएड की फर्जी मार्कशीट, डिग्री और चोरी के तीन वाहन मिले हैं। आरोपी ने पांच-छह वर्ष से फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने की बात स्वीकारी है। पुलिस इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात नवाबाद थाना पुलिस ने झोकन बाग सिविल लाइन में राजीव लाल पुत्र डीएम लाल के घर पर छापा मारा था। पुलिस ने मौके से आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। करीब एक दर्जन अंग्रेजी शराब की बोतलें व कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं थीं। इस बीच पुलिस को चकमा देकर राजीव लाल भाग गया था। मंडी चौकी प्रभारी एएन पांडेय ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जुआ कराने के आरोप में फरार राजीव लाल पल्सर बाइक संख्या यूपी93एके- 1648 से बस स्टैंड गया है, जहां से किसी बस में बैठकर भागने की फिराक में है।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो खैलार आईटीआई, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के फर्जी सर्टिफिकेट, अतर्रा डिग्री कालेज से बीएड व एमएड की डिग्री, क्रिश्चियन इंटर कालेज की मार्कशीट बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि वह करीब पांच-छह वर्ष से यह धंधा कर रहा है। उसने इसमें लिप्त लोगों के नामों का खुलासा किया, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। बाइक के कागजात मांगने पर उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को घर से चोरी की बाइक यूपी79ए- 1787 और स्कूटर यूपी93डी- 7388 भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि राजीव लाल ने चोरी के वाहन पांच से दस हजार रुपये में बेचना स्वीकारा है।