{"_id":"664e0e881333c1ea1208345e","slug":"case-against-accused-who-made-video-while-casting-vote-inside-polling-booth-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालने का वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालने का वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट
Wed, 22 May 2024 08:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 22 May 2024 08:56 PM IST
सार
आरोपी की पहचान बृजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 समेत लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम की धारा 126 (2) समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के बबीना के कैंट स्कूल में बने पोलिंग बूथ के अंदर वोट डालते हुए युवक ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बबीना थाने में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
कैंट स्कूल के बूथ संख्या 323 के भाग संख्या एक में मतदान के दौरान बूथ के अंदर वोट डालते समय पठकयाना मोहल्ला निवासी बृजेंद्र पाठक ने वीडियो बना लिया। कुछ देर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो वायरल हो गया। इसकी खबर अफसरों तक जा पहुंची। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट उदय कुमार राजपूत को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ स्नेहा तिवारी के मुताबिक आरोपी बृजेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 समेत लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम की धारा 126 (2) समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन