फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Carrier' will shape the 'National Career Service '

‘कैरियर’ संवारेगी ‘नेशनल कैरियर सर्विस’

Wed, 02 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
'Carrier' will shape the 'National Career Service '
झांसी। बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान बनाने को भारत सरकार ने ‘नेशनल कैरियर सर्विस’ पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें बेरोजगार व नियोक्ता एक साथ मौजूद रहेंगे। इसके तहत झांसी समेत प्रदेश के तीन जनपदों में मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


बेरोजगारों को जहां रोजगार की तलाश में यहां-वहां भटकना पड़ता है, तो वहीं नियोक्ताओं के लिए भी अच्छे कर्मचारी का चयन कर पाना आसान नहीं होता है। इन दोनों के बीच की दूरी कम करने के लिए भारत सरकार ने नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें बेरोजगार युवक अपना ब्योरा दर्ज कर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन


इसमें उन्हें अपनी शैक्षिक योग्यता, शारीरिक स्थिति (वजन, लंबाई, विकलांगता की स्थिति में विकलांगता की श्रेणी), अनुभव, व्यक्तिगत विवरण (पता, ई मेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि) दर्ज करना होगा। खास बात यह है कि बेरोजगारों को पोर्टल पर केवल अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। बाकी शैक्षिक प्रमाण पत्रों का ब्योरा भर देना होगा, इनका सत्यापन ऑनलाइन खुद ब खुद हो जाएगा। वहीं, नियोक्ता को भी अपना ब्योरा इसमें दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें संबंधित संस्थान का पैन नंबर, टिन नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा, ताकि फर्जीवाड़े की गुंजाइश न रहे। नियोक्ता को पोर्टल पर उल्लेख करना होगा कि उसे किस प्रकार के कर्मचारी /कामगार की आवश्यकता है। इसके तहत प्रदेश में मेरठ व वाराणसी समेत झांसी के सेवायोजन कार्यालय के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्थित सूचना एवं मंत्रणा केंद्र को मॉडल कैरियर सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। उक्त केंद्र व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय को पोर्टल पर कार्य करने के लिए अलग-अलग यूजर आईडी दिए गए हैं।

एक क्लिक पर पहुंचेगा बायोडाटा
झांसी। नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर स्थानीय व देश के किसी भी हिस्से में नौकरियों की तलाश की जा सकती है। रिक्त स्थान पर आवेदन के लिए बेरोजगारों को पोर्टल पर केवल क्लिक भर करना होगा। बायोडाटा तत्काल संबंधित नियोक्ता के पास पहुंच जाएगा। नियोक्ता भी साक्षात्कार, नियुक्ति आदि की सूचना ऑनलाइन संबंधित अभ्यर्थी को दे सकेगा।

पोर्टल पर मिलेंगी मिस्त्री और काम भी
झांसी। नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल कामगारों को भी काम मुहैया कराने में सहायता करेगा। इसके लिए इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर आदि को अपना ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करना होगा। वहीं, जरूरतमंद पोर्टल खोलकर मिस्त्रियों की तलाश कर सकेंगे। आवश्यकतानुसार वह संबंधित मिस्त्री से संपर्क कर सकेंगे। काम हो जाने के बाद वह संबंधित मिस्त्री रैंक भी दे सकेंगे तथा रिजेक्ट करने का भी विकल्प होगा, ताकि अच्छा काम करने वालों को अधिक से अधिक काम मिल सके व कामगारों में अच्छा काम करने की प्रतिस्पर्धा रहे।

पोर्टल से जुड़ेगा बेरोजगारों का ब्योरा
झांसी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा पूर्व से ही बेरोजगारों के ऑनलाइन पंजीयन किए जा रहे हैं। अब इन पंजीकृत बेरोजगारों का ब्योरा नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल से जोड़ने की तैयारी है।


‘नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल शुरू हो गया है। इसके संचालन के कर्मचारियों का चरणबद्ध प्रशिक्षण जारी है। बेरोजगार स्वयं भी www.ncs.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय में भी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।’
 - एसबी सिंह, सहायक निदेशक-सेवायोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed