फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car sever cathed in bus stand

चेकिंग में पुलिस को देखकर भागे कार सवार, बस स्टैंड के पास पकड़ा

Tue, 14 Jul 2020 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Car sever cathed in bus stand
पुलिस - फोटो : ?????
झांसी। रविवार देर रात पुलिस चेकिंग को देखकर भागे कार सवारों को पकड़ने में पुलिस के पसीने छूट गए। आशंका के चलते कई थानों की फोर्स कार की तलाश में जुट गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बस स्टैंड के पास से दबोचा। पूछताछ में पता चला है कि दोनों पुलिस की चेकिंग देखकर घबरा भागे थे। क्योंकि, गाड़ी पर काली फिल्म चढ़ी थी। पुलिस ने दो युवकों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार की रात सीपरी पुलिस ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक कार रोकने पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और भाग निकला। यह देखकर पुलिस आशंका के चलते पीछे लग गई। लेकिन, कार सवार तेजी के साथ भाग निकले। सीपरी पुलिस ने तुरंत वायरलेस पर सूचना दे दी। खबर मिलते ही करीब दस थानों का फोर्स अलर्ट होकर खोजबीन में जुट गया। खबर मिलने के बाद महानगर में कोतवाली, नवाबाद, सदर बाजार पुलिस ने चौराहों पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच बस स्टैंड पर घेराबंदी कर कार को रोका। कार सवार दोनों युवकों को उतारकर पूछताछ की गई। जहां दोनों ने बताया कि कार पर काली फिल्म चढ़ी थी और पुलिस की चेकिंग देखकर दोनों घबरा गए थे। पुुलिस ने इस मामले में थाना प्रेमनगर के प्रतापपुरा निवासी रोहित व ऋ षभ पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed