फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car collides with divider while saving cow, transporter along with his wife died

Jhansi News: गाय को बचाने में डिवाइडर से भिड़ी कार, पत्नी समेत ट्रांसपोर्टर की मौत

Sun, 25 Aug 2024 04:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Car collides with divider while saving cow, transporter along with his wife died
पत्नी के साथ डिनर करके लौट रहे थे, ओवरब्रिज से 15 फीट नीचे जा गिरा पति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात गाय को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर होने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार ट्रांसपोर्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई। ट्रांसपोर्टर का शव करीब ढाई घंटे बाद ओवरब्रिज के नीचे नहर से बरामद हुआ। दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।


कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर स्थित द्वारिका पुरी कॉलोनी में गोविंद तिवारी (43) उर्फ टीटू परिवार के साथ रहते थे। वह तिवारी रोड लाइंस नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात गोविंद अपनी पत्नी अवंतिका (39) के साथ कार में सवार होकर ग्वालियर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रात करीब ग्यारह बजे दोनों घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए जैसे ही वह अशोक सनफ्रान सिटी के पास पहुंचे, अचानक एक गाय सामने आ गई। उसे बचाने के दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। जोरदार झटका लगने से अवंतिका कार से नीचे हाईवे पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोविंद ओवरब्रिज से करीब पंद्रह फीट नीचे नहर में जा गिरे। हादसा देख वहां राहगीर जुट गए। कुछ देर में थाना सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस गोविंद का शव बरामद कर सकी। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed