फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car collided with truck on Jhansi-Gwalior highway death of two brothers brother in law injured

पंकज को आई मौत की झपकी: झांसी-ग्वालियर हाइवे में ट्रक से भिड़ी कार, दो भाइयों की दर्दनाक मौत; जीजा घायल

Sat, 18 Mar 2023 08:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है उस समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर एक ट्रक बैक हो रहा था। कार तेजी से लहराकर उससे जा भिड़ी।

विज्ञापन
Car collided with truck on Jhansi-Gwalior highway death of two brothers brother in law injured
इसी कार में सावार में थे तीनों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-ग्वालियर हाइवे में शनिवार भोर को चिरुला के पास हादसे में कार सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कार चला रहा उनका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे चिरूला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों कार से दिल्ली से लौट रहे थे। भोर में चालक को झपकी आ जाने से कार आगे खड़ी ट्रक के पीछे जा भिड़ी।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सीपरी बाजार के पॉल कॉलोनी निवासी पंकज अहिरवार (42) अपने साले अरविंद अहिरवार (30) पुत्र भगवानदास अहिरवार के साथ डेकोरेशन का काम करता था। शुक्रवार को वह मार्केटिंग के काम से दिल्ली जा रहे थे। उसी समय अरविंद का मौसेरा भाई संजय अहिरवार (32) पुत्र राम सिंह अहिरवार ग्राम जमरेही थाना कथोरा जिला जलौन दिल्ली घूमने के लिए उनके साथ जाने को तैयार हो गया। तीनों कार से दिल्ली पहुंचे। यहां काम निपटाकर शुक्रवार रात तीनों वापस झांसी लौट रहे थे। पंकज कार चला रहा था। अरविंद अगली सीट पर बैठा था जबकि पंकज पिछली सीट पर था। 
शनिवार भोर करीब छह बजे जैसे ही उनकी कार नेशनल हाइवे-44 से होते हुए अम्बाबाय के आगे चिरुला पहुंची तभी पंकज को झपकी आ गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है उस समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर एक ट्रक बैक हो रहा था। कार तेजी से लहराकर उससे जा भिड़ी। रफ्तार तेज होने से कार के बाएं हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अगली सीट पर बैठे अरविंद और उसके पीछे बैठे संजय को गंभीर चोट आ गई। पंकज के भी सिर एवं आंख में काफी चोट आ गई। 

विज्ञापन

पुलिस तीनों को निकालकर दतिया जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने अरविंद एवं संजय को मृत घोषित कर दिया। पंकज की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, दतिया पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed