फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cantt Football Club beat Jhansi United Club

कैंट फुटबॉल क्लब ने झांसी यूनाइटेड क्लब को हराया

Mon, 23 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cantt Football Club beat Jhansi United Club
झांसी। रविवार को जयराज स्मृति फुटबॉल लीग के तीसरे दिन कैंट फुटबॉल क्लब और झांसी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में कैंट क्लब ने झांसी यूनाइटेड क्लब को 7 गोल से हराया।
विज्ञापन

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कैंट फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने सात गोल दागे। इनमें पियूष चौधरी, करन सिंह ने दो दो गोल किए। जबकि रवि चौधरी, नीरज कुमार, बदल जूनियर ने एक एक गोल मार अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच को निष्पक्ष रूप से बृजेश कुमार, गगन बाबू वर्मा, उधम सिंह और गैरी स्टीवन फिलिप ने कराया। तीसरे दिन के मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह राठौर रहे। इनका स्वागत जिला फुटबॉल संघ के सचिव विनोद गर्ग एवं कोषाध्यक्ष राकेश काला ने किया। मैच के दौरान अतिथि के रूप में बृजेश कुशवाहा, नवल कुमार नितिन राज और राऊप खान मौजूद रहे। लीग के चौथे दिन सोमवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे से हीरोज और ग्वालटोली के मध्य खेला जाएगा और दूसरा मैच झांसी फुटबॉल क्लब और फ्रीस्टाइल फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed