फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Candidates did the ruckus when the fraud came in the exam

परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Mon, 07 Mar 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Candidates did the ruckus when the fraud came in the exam
झांसी। मर्चेंट नेवी में भर्ती के नाम पर ठगी का मामला सामने आने पर रविवार को परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आयोजकों को अभ्यर्थियों को उनसे वसूली गई रकम वापस करनी पड़ी।
विज्ञापन

जयपुर की एक संस्था की ओर से बड़ागांव गेट बाहर स्थित मां भगवती आईटीआई में रविवार को ऑल इंडिया मर्चेंट नेवी की परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें 64 अभ्यर्थी हिस्सा लेने पहुंचे थे। इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। परीक्षा केंद्र पर उनसे 500-500 रुपये वसूले गए। इसके बाद प्रश्नपत्र भी उन्हें देर से दिया गया। सीटिंग प्लान भी नहीं बनाया गया था। इसे लेकर अभ्यर्थियों को शंका हुई तो उन्होंने अपने साथियों की मदद से इंटरनेट के जरिए परीक्षा कराने वाली संस्था की खोजबीन की। सामने आया कि परीक्षा का आयोजन फर्जी ढंग से किया जा रहा है। इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभ्यर्थियों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया गया। आयोजकों द्वारा उनसे वसूले गए 500-500 रुपये के साथ-साथ उन्हें आने जाने का किराया एक-एक हजार रुपये और उपलब्ध कराया गया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। इसमें गड़बड़ी सामने आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed