{"_id":"585ad3b74f1c1b1864e3b15e","slug":"cancer-care-taker","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में खुलेगा टर्सरी कैंसर केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में खुलेगा टर्सरी कैंसर केयर सेंटर
jhansi
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शहर को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि झांसी मेडिकल कॉलेज समेत उत्तर प्रदेश के सात जिलों में टर्सरी कैंसर केयर सेंटर (टीसीसीसी) खोले जाएंगे। उन्होंने यह घोषणा महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक के शिलान्यास कार्यक्रम में की।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 45 करोड़ रुपये की लागत से टर्सरी कैंसर केयर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। झांसी, लखनऊ, इलाहाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, बनारस समेत सात जनपदों में टीसीसीसी खोलने की घोषणा के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्य मेडिकल कॉलेज को चलाने का जिम्मा प्रदेश सरकार का है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सहयोगात्मक सोच के कारण टीसीसीसी खोले जा रहे हैं। गौरतलब है कि टीसीसीसी खुलने के बाद दूरदराज के शहरों में जाकर इलाज कराने वाले कैंसर पीड़ितों को झांसी में ही सर्जरी, सिकाई कराने की सहूलियत मिलेगी।
पीडीएफ भी लगाएं
‘अमर उजाला’ ने दो साल पहले बताया था
मेडिकल कॉलेज में टीसीसीसी की स्थापना की खबर सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने दो साल पहले ही दे दी थी। दिसंबर 2014 में अपने एक अंक में खबर प्रकाशित कर ‘अमर उजाला’ ने बताया था कि मेडिकल कॉलेज से केंद्र सरकार ने टीसीसीसी की स्थापना का प्रस्ताव मांगा है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने इस पर मुहर लगा दी।