फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   campaign in mp by election

मध्यप्रदेश के उपचुनाव में दमखम दिखाएंगे झांसी के नेता

Tue, 13 Oct 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
campaign in mp by election
campaign in mp by election
झांसी। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में कई सीटें बुंदेलखंड क्षेत्र में आ रहीं हैं। इन सीटों पर हवा का रुख बदलने के लिए जिले के कई नेता जल्द ही उक्त क्षेत्रों में जाकर अपनी पार्टी के प्रत्याशी की ताकत बढ़ाने का काम करेंगे। अपना दमखम दिखाने जाएंगे। भाजपा, कांग्रेस और बसपा के नेताओं ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभाओं में उपचुनाव हो रहे हैं, जिनके लिए मतदान तीन नवंबर व मतगणना दस नवंबर को होगी। जिन सीटों में उपचुनाव होना हैं उनमें करैरा, भांडेर, अशोक नगर, मलहरा, दिमनी, सुमावली, मुंगावली, हाट पीपल्या, बदनावर, सुरखी, अनूपपुर, मांधाता, नेपानगर, जौरा, आगर, मुरैना, ब्यावरा, रजोधा शामिल हैैं। इनमें 22 सीटें वे हैैं जिनके विधायकों ने इस्तीफा देने के बाद ज्योतिराजे सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। यहां पर सभी प्रमुख पार्टियों चुनाव प्रचार में जुटीं हैं। इस चुनाव में भाजपा अपनी सत्ता बचाने और कांग्रेस अपनी खोयी सत्ता को वापस पाने के लिए चुनावी मैदान में लड़ाई लड़ रही हैं। चूंकि, इनमें अधिकाश सीटें यूपी की सीमा से सटीं हैं और कई बुंदेलखंड क्षेत्र में आती हैं। इस कारण भाजपा, कांग्रेस और बसपा नेतृत्व ने प्रत्याशियों की ताकत बढ़ाने के लिए झांसी जिले के प्रमुख नेताओं को संबंधित विधानसभाओं में भेजने का निर्णय लिया है। जल्द ही ये नेता मध्य प्रदेश में डेरा जमाएंगे और अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

- मध्य प्रदेश के उपचुनाव की 28 में से 20 सीटेें यूपी की सीमा से लगी हैं। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को 20 सीटों की आवश्यकता है। ऐसे में मैं और पार्टी के सभी प्रमुुुख नेता 15 अक्तूबर के बाद मध्य प्रदेश जाकर अपने प्रत्याशी की ताकत बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप जैन, पूर्व मंत्री।
- पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों के आने का इंतजार हो रहा है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व सूची भेजेगा। उसी हिसाब से जनप्रतिनिधि और अन्य पार्टी नेता संबंधित विधानसभा में जाकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने का काम करेंगे।

मुकेश मिश्रा, महानगर जिलाध्यक्ष महानगर भाजपा।
- मध्य प्रदेश के उपचुनाव में बसपा पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश मिलते ही यहां के नेता प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे।
भूपेंद्र आर्य, मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed