फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Campaign against illegal hoarding from today

अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान आज से

Fri, 07 Apr 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal hoarding from today
inligle hording - फोटो : demo
नगर निगम शुक्रवार से अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाएगा। साथ ही ऐसे होर्डिंग के स्ट्रक्चर भी जब्त कर लिए जाएंगे। अब नियम और मानक के मुताबिक ही होर्डिंग लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

महानगर अवैध होर्डिंग से पटा पड़ा है। मानक और नियमों को ताक में रखकर इस तरह होर्डिंग टांग दिए गए कि ट्रैफिक के लिए बाधा बन गए। इलाइट चौराहा पर होर्डिंग लगाना प्रतिबंधित है, लेकिन यहां पर भी बल्ल्यिों के सहारे होर्डिंग टंगे हैं। होर्डिंग हटाओ प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 के अंत तक शहर में आठ होर्डिंग एजेंसियां थीं, लेकिन एक अप्रैल के बाद से सिर्फ एक एजेंसी ‘मीडास’ शेष रह गई है। उक्त कंपनी को कियोस्क और होर्डिंग लगाने का ठेका मिला है। बाकी अन्य एजेंसी का ठेका नहीं हो सका है। जबकि, पूरे शहर में विभिन्न एजेंसियों के होर्डिंग लगे हैं। नगर निगम ने तय किया है कि एक एजेंसी को छोड़कर अन्य सभी के होर्डिंग हटाकर उनके स्ट्रक्चर जब्त किए जाएंगे। इस दौरान पीएसी और पुलिस बल मौजूद रहेगा। 
विज्ञापन

  
नोटिस जारी किए
नगर निगम ने सभी नौ एडवरटाइजिंग एजेंसियों को नोटिस जारी करके चेतावनी दी है कि अपने होर्डिंग स्ट्रक्चर हटा लें अन्यथा जब्त कर लिए जाएंगे। 
 
दो साल का है ठेका
मीडास ग्रुप को दो साल के लिए होर्डिंग लगाने का ठेका मिला है। अब केवल यही एजेंसी होर्डिंग लगाएगी। अन्य कोई दूसरी एजेंसी यदि होर्डिंग लगाती पकड़ी गई तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अप्रैल तक चलेगा अभियान
07 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अवैध होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन इलाइट चौराहा से जेल चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल कालेज होते हुए कानपुर बाईपास कोछाभांवर तक लगे सभी अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed