{"_id":"601851a58ebc3e08b56fd391","slug":"camera-searching-command-center-jhansi-news-jhs187489513","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरों की निगरानी में आए महानगर के चौराहे, किया गया ट्रायल रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरों की निगरानी में आए महानगर के चौराहे, किया गया ट्रायल रन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड कंट्रोल सेंटर का सोमवार को ट्रायल रन किया गया। महापौर रामतीर्थ सिंघल और मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बटन दबाकर सॉफ्टवेयर लांच किया। इसके बाद महानगर के चार चौराहों पर कैमरे और ट्रैफिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू हो गई। कमिश्नर ने 15 मार्च तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत 181 करोड़ रुपये की लागत से कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके जरिए महानगर के चौैराहों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट, इंटेलीजेंस, वाईफाई, पब्लिक एड्रेस सिस्टम विकसित करने समेत तमाम अन्य व्यवस्थाएं की जानी हैं। महानगर के बीकेडी, इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा, चित्रा चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नलिंग और कैमरे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। सोमवार को महापौर और कमिश्नर ने ट्रायल रन की शुरुआत की। उन्होंने कमांड सेंटर में लगी वीडियो वॉल पर चौराहों की स्थिति देखी।
कमिश्नर ने इलाइट चौराहे पर लगी नेहरू प्रतिमा, चौराहे से गुजर वाहनों की नंबर प्लेट को जूम कराकर देखा। एलएंडटी के अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान सिटीजन मोबाइल एप, जीआइएस वेब पोर्टल, पर्यावरण सेंसर, सिग्नल, सर्विलांस, कंट्रोल सेंटर के डैश बोर्ड, डेटा कंट्रोल की टेस्टिंग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश राय, एसएसपी दिनेश कुमार पी, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, अधिशासी अभियंता और नोडल अधिकारी अमित शर्मा, पीएमसी के टीम लीडर मनविंदर सिंह, एलएंडटी के परियोजना प्रबंधक जिग्नेश दुबे समेत सहयोगी कंपनी केपीएमजी, नेटकॉन, स्टूप कंसल्टेंट, थ्री आई और वोयंट्स के अधिकारी मौजूद रहे।