फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Call raised at the saints' conference to declare the Ramcharitmanas a national scripture.

Jhansi News: संत सम्मेलन में उठी रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की आवाज

Sat, 03 Oct 2026 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Call raised at the saints' conference to declare the Ramcharitmanas a national scripture.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। मेला जलविहार महोत्सव में आयोजित श्रीरामचरितमानस व संत सम्मेलन में संतों एवं विद्वानों ने प्रभु भक्ति, धर्म और मानव जीवन के वास्तविक ध्येय पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास व बैजनाथ तिवारी ने किया। इसके उपरांत श्रीरामचरितमानस के संगीतमय पाठ व संतों के प्रवचनों की वर्षा से संपूर्ण प्रांगण भक्तिमय हो उठा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामजीवन पस्तोर ने कहा कि आज का मानव भौतिकता की चकाचौंध में पूरी तरह उलझकर रह गया है। इस कारण उसे क्षणिक सुख तो मिलता है, परंतु स्थायी शांति नहीं मिलती। यदि जीवन के समस्त दुखों और कष्टों से मुक्ति पानी है, तो परमात्मा की शरण और हरि कथा से जुड़ना ही एकमात्र मार्ग है।
विज्ञापन

पं. बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि संसार रूपी भवसागर से पार उतरने के लिए केवल भगवान नाम का सहारा ही पर्याप्त है। परमात्मा की सच्ची भक्ति से ही जीव का परम कल्याण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धशरण रिछारिया ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यदि मनुष्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों व जीवन मूल्यों को अपने आचरण में ढाल ले तो उसका जीवन स्वतः सुखमय और आनंदित हो जाएगा।
दीदी नीलम गायत्री ने श्रीरामचरितमानस की महिमा का बखान करते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस जैसा सर्वसमावेशी व जीवन मूल्य सिखाने वाला कोई अन्य ग्रंथ नहीं है। इसे राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय ही मनुष्य का सबसे योग्य व कठोर शिक्षक होता है, जो किसी की भूल को क्षमा नहीं करता।

इस अवसर पर बाबा रामदास ब्रह्मचारी, आशू भारद्वाज, अखिलेश सेठ, आशीष कौशिक, राजेन्द्र रावत, छगन राजपूत, अभिलाषा तिवारी, सुभाष चतुर्वेदी, प्रणव द्विवेदी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed