फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cake can spoil health, color mixed up to double, 80 percent samples fail

Jhansi News: सेहत बिगाड़ सकता केक, दोगुना तक मिला रंग, 80 फीसदी नमूने फेल

Wed, 09 Oct 2024 04:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Cake can spoil health, color mixed up to double, 80 percent samples fail
फोटो..
विज्ञापन

खाद्य विभाग के 57 नमूनों की आई रिपोर्ट, 46 मानक पर खरे नहीं उतरे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केक खाना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। झांसी में केक के दो नमूने फेल हो गए हैं। इनमें क्षमता से दोगुना तक खाद्य रंग मिला है। इसके अलावा, खाद्य विभाग की ओर से लिए गए 80 फीसदी नमूने जांच में फेल हो गए हैं।
खाद्य विभाग द्वारा नमूनों को जांच के लिए गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जाता है। यहां से जांच रिपोर्ट आने में 20 से 30 दिन लगते हैं। हाल ही में खाद्य विभाग की ओर से भेजे गए 57 नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 46 नमूने फेल हो गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 17 नमूने दूध के फेल मिले हैं। इन सभी में फैट की मात्रा कम पाई गई है। वहीं, दूध से बनी मिठाइयों के 15 नमूने फेल हो गए हैं। इसमें भी फैट की मात्रा कम पाई गई है। खोवा के भी चार नमूने फेल हो गए हैं। इसमें फैट की मात्रा 30 फीसदी होनी चाहिए। जबकि, 22 से 26 फीसदी तक पाई गई है। इसके अलावा, पनीर के सभी चार नमूने मानक पर खरे नहीं उतर पाए हैं। इनमें भी वसा की मात्रा कम मिली है। इसके अलावा बेसन और मसाले के भी दो-दो नमूने फेल हुए हैं। खास बात यह है कि केक के भी दो नमूने फेल हो गए हैं। इसमें रंग की मात्रा 100 पीपीएम तक (पार्ट्स पर मिलियन) होनी चाहिए। जबकि, एक केक में 130 पीपीएम और दूसरे में 200 पीपीएम रंग पाया गया है।
विज्ञापन



30 दिन बाद दायर कराया जाता है वाद
जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि जिन लोगों के यहां से लिए गए नमूने फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसके 30 दिन बाद इनके खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो...
कैंसर तक का हो सकता खतरा : डॉ. गुप्ता
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता का कहना है कि क्षमता से दोगुना खाद्य रंग मिलने पर अपच, दस्त लगने से लेकर लिवर तक में दिक्कत आ सकती है। किडनी में भी सूजन आ सकती है। लंबे समय तक सेवन करने पर पैंक्रियाज और लिवर का कैंसर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed