{"_id":"67e27d8532ba9dcd2b0e787f","slug":"cabinet-minister-baby-rani-said-rahul-gandhi-has-no-knowledge-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी बोलीं- कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कुछ भी बोलते रहते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी बोलीं- कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कुछ भी बोलते रहते
Tue, 25 Mar 2025 03:25 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 25 Mar 2025 03:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के झांसी में दीनदयाल सभागार में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कुछ भी बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
मंत्री बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं है। वो संविधान की किताब तो लिए रहते हैं, मगर उसका ज्ञान नहीं है और कुछ भी बोलते रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को दीनदयाल सभागार में प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव बताएं कि 2012 से 2017 तक उनकी सरकार रही, उन्होंने उत्त्तर प्रदेश के लिए क्या किया।
विज्ञापन
आगे कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार में हुए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, सभागार में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक राजीव सिंह, विधायक रश्मि आर्य, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एलएलसी रामतीर्थ सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन