{"_id":"5dfdf2a48ebc3e882254bda4","slug":"caa-protests-getting-voilent-due-to-fake-news-police-appeals-to-be-alert-and-silent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: सक्रिय हो चुके हैं अराजक तत्व, अफवाह फैला कर भड़का रहे हैं हिंसा, आप न आएं झांसे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: सक्रिय हो चुके हैं अराजक तत्व, अफवाह फैला कर भड़का रहे हैं हिंसा, आप न आएं झांसे में
Sat, 21 Dec 2019 03:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 21 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं। ऐसे में कई अराजक तत्व अफवाह फैलाकर हिंसा भड़काने की कोशिश में लगे हुए हैं। इन झूठी अफवाहों के झांसे में आकर कई जगहों के लोग सड़कों पर उतर कर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह झांसी में अफवाह फैली कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एक शव बरामद किया गया है। इसके बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। यूनिवर्सिटी के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसी दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। काफी देर तक यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। इस दौरान पुलिस पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
इधर अमरोहा में पुलिस क्सटडी में एक व्यक्ति की मौत की अफवाह फैली, जिसके बाद कुछ देर में ही हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। उग्र भीड़ ने जमकर पुलिस प्रशासन का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक बाईक भी फूंक दी। सुबह से सामान्य चल रहा माहौल अचानक भड़क उठा।
विज्ञापन
भीड़ ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया, जिससे शहर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। हालांकि सुबह से अमरोहा में बाजारें भी रोज की तरह खुलीं थी, लेकिन जैसे ही अफवाह के बाद उपद्रव होने लगा, लोगों ने तुरंत दुकानें बंद कर लीं और माहौल बिगड़ गया। वहीं झांसी में पुलिस ने शांति की अपील करते हुए लोगों से अफवाह के झांसे में नहीं आने के लिए कहा है।