फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bussinesman car on firing and pathraw

कारोबारी की कार पर फायरिंग, पथराव

Sun, 24 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bussinesman car on firing and pathraw
झांसी। शनिवार की रात झांसी- कानपुर हाईवे पर ग्राम दिगारा के पास एक कारोबारी की गाड़ी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के ग्राम दिगारा निवासी जितेंद्र कुमार दुबे कारोबारी हैं। वह मेडिकल कॉलेज के पास बने शिवलोक हॉस्पिटल में पार्टनर हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे वह कार में सवार होकर एक हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे। दिगारा के पास पहुंचते ही कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे का कांच टूट गया। वह जान बचाकर कार से उतरकर सड़क पर भागे और मोबाइल फोन से बड़ागांव पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर एसएससी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed