फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Businessman fabricated a fake robbery story to fulfill his girlfriend needs in jhansi

UP: कारोबारी ने प्रेमिका की जरूरत पूरी करने के लिए रची खौफनाक साजिश, कॉल डिटेल से झूठी कहानी का पर्दाफाश

Sun, 09 Jun 2024 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jun 2024 01:11 PM IST
विज्ञापन
Businessman fabricated a fake robbery story to fulfill his girlfriend needs in jhansi
anuj crime - फोटो : iStock
झांसी के बंगरा में देर रात कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना की छानबीन के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चलीं। कारोबारी की कॉल रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसने जो लूट का समय बताया, उस समय वह प्रेमिका से बात कर रहा था।
विज्ञापन


प्रेमिका की डिमांड पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत थी। इस वजह से उसने लूट की झूठी कहानी रची। जिस अंगूठी को लूटने की बात उसने बताई वह अंगूठी उसी की दुकान से बरामद हो गई। वहीं, नकद पैसा कारोबारी के पिता ने अपने साथ लेकर आने की बात पुलिस को बताई। 
विज्ञापन


पुलिस द्वारा छानबीन करने पर कारोबारी घर से फरार हो गया। बंगरा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले राहुल यादव पुत्र श्रीराम सिंह ने पुलिस को बताया था कि बृहस्पतिवार रात को तीन बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। सोने की चेन, तीन अंगूठियां एवं जेब में रखे 45 हजार रुपए लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश एस का कहना है कि पुलिस ने आसपास लगे कैमरे देखे, लेकिन, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति उस पूरे रास्ते से आता-जाता हुआ नहीं दिखा। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन, उन लोगों ने भी इस तरह की घटना से इन्कार किया है। अंगूठी कारोबारी की दुकान से बरामद हो गई जबकि पिता ने बताया कि वह पूरी रकम लेकर चले गए थे।


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर-रात दुकान बंद करके घर लौट रहे कारोबारी ने अज्ञात बदमाशों द्वारा नकदी समेत सोने की जंजीर और अंगूठी लूटने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है कि छानबीन में मामला झूठा पाया गया। कारोबारी शराब के नशे में था। दुकान से नकदी उसके पिता पहले ही ले जा चुके थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed