फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Buses are filling up within five minutes, waiting for the next bus

Jhansi News: पांच मिनट में ही भर जा रहीं बसें, अगली बस के लिए कर रहे इंतजार

Sat, 11 Nov 2023 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Buses are filling up within five minutes, waiting for the next bus
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दिवाली पर घर जाने की भीड़ के चलते ट्रेन और रोडवेज बसें फुल चल रही हैं। जहां ट्रेनों में सीटों में जगह नहीं मिलने पर लोग बसों की तरफ रुख कर रहे हैं। ऐसे में रोडवेज ने भी अपनी तैयारी कर रखी है, लेकिन इंतजाम नाकाफी हैं। आलम यह है कि परिवहन निगम द्वारा झांसी से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर की तरफ 90 बसों का संचालन किया जा रहा है इसके साथ ही 18 बसों को संचालन झांसी से दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। वहीं, 40 से अधिक बसें ग्रामीण रूट पर चल रही हैं। लेकिन इसके बाद भी यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण बसें पांच मिनट के अंदर ही फुल हो रही है। इससे अगली बस के लिए आधा-आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। कानपुर जाने वाले रामसेवक और अनीता ने बताया कि ट्रेन में भीड़ होने के चलते उन्होंने रोडवेज बस में सफर करना तय किया, जब वह बस स्टैंड आए तो उनको तीन बसें छोड़नी पड़ीं। चौथी बस में उनको सीट मिल पाई। ऐसा ही हाल दिल्ली से आने वाले यात्रियों का रहा है। उधर, एसएम संतोष कुमार के मुताबिक बसों का रोस्टर तैयार किया गया है हर यात्री को सीट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed