{"_id":"60e600d98ebc3ee9b036dcf3","slug":"bus-stand-near-dirty-people-upset-jhansi-news-jhs198989943","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर लगा गंदगी का अंबार, कोई नहीं सुनने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर लगा गंदगी का अंबार, कोई नहीं सुनने को तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के बस स्टैंड पर नियमित सफाई नही होने के कारण जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। जिससे स्थानीय दुकानदारों के साथ ही बस से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी अमल नही किया गया है।
बस स्टैंड से दतिया, डबरा, ग्वालियर, बबीना तालबेहट, ललितपुर, रानीपुर मऊरानीपुर, राठ हमीरपुर सहित कई शहरों के लिए लगभग पांच हजार से अधिक यात्री बसों से यात्रा करते हैं। जिससे दिन भर यहां पर लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा बस स्टैंड के आस-पास लगभग सौ से अधिक दुकानों का संचालन किया जाता है। नियमित सफाई नही होने के कारण यात्रियों के साथ ही स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सफाई के लिए दुकानदारों द्वारा कई बार शिकायतें की गई हैं। लेकिन कोई भी कार्रवाई नही की गई है। जिससे दुकानदारों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ढाबे के सामने ही कचरा घर बना लिया गया है। नियमित उठान नहीं होने के कारण काफी दुर्गंध आती है। जिसका असर दुकानदारी पर पड़ रहा है।
आमिर खान, ढाबा संचालक
नियमित सफाई करने के लिए नगर निगम द्वारा कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। लेकिन जब मन होता है वह लोग तब सफाई करने के लिए आते हैं।
देव वर्मा, स्थानीय नागरिक
बस स्टैंड पर चारों ओर गंदगी फैली हुई है। बस के अंदर तक काफी दुर्गंध आ रही है। बस स्टैंड पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए।
सुनीता, यात्री
झांसी शहर की गिनती महानगर में है। यहां से कई जगहों के लिए बसें मिल जाती हैं। यहां की सफाई व्यवस्था तो सबसे बेहतरीन होना चाहिए।
भारती, यात्री