{"_id":"6abeb5e4f9a473f24f0945ee","slug":"bus-inter-college-sports-competitions-from-nine-jhansi-news-c-11-jhs1004-888697-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू की अंतरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं नौ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू की अंतरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं नौ से
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) की अंतरमहाविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं नौ अक्तूबर से शुरू होंगी। इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय की टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई क्रीड़ा परिषद की बैठक में खेल कैलेंडर 2026-27 को अंतिम रूप दिया गया। कैलेंडर में वॉलीबाल, मल्लखंभ, बॉक्सिंग, क्रिकेट, बास्केटबॉल, क्रॉस कंट्री, आर्म रेसलिंग, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती, योग, जूडो, कराटे, जिम्नास्टिक, शूटिंग और शतरंज आदि खेलों को शामिल किया गया है।
खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत नौ अक्तूबर को महिला वॉलीबाल से होगी। इसके बाद 15 अक्तूबर को पुरुष मल्लखंभ, 16 अक्तूबर को महिला बॉक्सिंग, 21 अक्तूबर को महिला क्रिकेट, 23 अक्तूबर को पुरुष बास्केटबॉल और 26 अक्तूबर को क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता होगी। नवंबर, दिसंबर के साथ जनवरी और फरवरी में भी विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। कैलेंडर में कुश्ती की फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन स्पर्धा को भी शामिल किया गया है। खेल गतिविधियों का सिलसिला फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
क्रीड़ा अधिकारी एवं क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. सूरजपाल सिंह कसाना ने बताया कि कैलेंडर में सभी प्रमुख खेलों को शामिल करते हुए खिलाड़ियों को नियमित प्रतियोगिताओं का अवसर देने पर जोर दिया गया है। संबद्ध महाविद्यालयों के खिलाड़ी निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे।