{"_id":"662702db1f44a61567042488","slug":"bus-appointment-process-will-be-investigated-three-member-committee-formed-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-302438-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीयू की नियुक्ति प्रक्रिया की होगी जांच, तीन सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीयू की नियुक्ति प्रक्रिया की होगी जांच, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
विज्ञापन
- 22 अप्रैल तक समिति गठन का एबीवीपी ने दिया था अल्टीमेटम, चार घंटे तक कैंपस में रहे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती नियुक्ति प्रक्रिया की जांच होगी। बीयू प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। सोमवार को बीयू कैंपस में करीब चार घंटे तक एबीवीपी कार्यकर्ता रहे। समिति गठन का पत्र मांगते रहे। करीब दो घंटे बाद उन्हें पत्र मिला।
बीयू के विभिन्न विभागों में हुई शिक्षक भर्ती विवादों में घिरी हुई है। पिछले महीने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के अनशन पर बैठ जाने के बाद बीयू प्रशासन को 11 मार्च को नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी थी। जांच का भी भरोसा दिया था। समिति गठित न होने पर 16 अप्रैल को एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने बीयू अधिकारियों से मुलाकात की थी और 22 अप्रैल को समिति गठित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति से मिलने पहुंचे। विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बीयू अधिकारी कह रहे थे कि समिति गठित कर दी है मगर कोई पत्र नहीं दिखा रहे थे। करीब दो घंटे तक बैठे रहने के बाद समिति गठित करने का पत्र दिया मगर उसमें किसी सदस्य का नाम नहीं लिखा था। इसके अलावा भी विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता चार घंटे तक कैंपस में रहे। वहीं, कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। इसमें सेवानिवृत्त जिला जज दिनेश कुमार शर्मा, इंदौर के डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डीके शर्मा और कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संदीप सिंह शामिल हैं। समिति एबीवीपी की तरफ से दिए गए ज्ञापन में लगाए गए आरोप, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत द्वारा लिखे गए पत्र और आईजीआरएस पर आईं शिकायतों का परीक्षण करेगी। प्रतिनिधिमंडल में महानगर मंत्री सुयश शुक्ला, हर्ष जैन, हर्ष शर्मा, विकास शर्मा, फिरोज खान, दर्शन, अमित पोरखर मौजूद रहे।