फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Burning freight train to be avoided

बर्निंग ट्रेन बनने से बची मालगाड़ी

Mon, 04 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Burning freight train to be avoided
झांसी। बीती रात बिजौली स्टेशन पर खड़ी डीजल टैंकर मालगाड़ी के एक टैंक  में आग लग गई। समय रहते सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के आग निरोधक दस्ते ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। टैंक की मरम्मत कर मालगाड़ी झांसी यार्ड में खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि तकरीबन बारह बजे बिजौली रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन में चौबीस घंटे से खड़ी रायरू स्पेशल मालगाड़ी के एक टैंक में आग लग गई।

गार्ड कोच से आगे के पांचवें टैंक क्रमांक ईसीयूआर 401206550 में तेल रिसाव होने की वजह से आग लग गई। इसी दौरान वहां से निकली एक अन्य गाड़ी के चालक की नजर आग पर पड़ गई।
विज्ञापन


उसने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। आग की सूचना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर रवाना हुआ। आग फैलने से पहले ही टैंक की मरम्मत कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गाड़ी को झांसी यार्ड में लाया गया। मालूम हो कि इस गाड़ी को झांसी से होकर ग्वालियर के पास स्थित रायरू जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed