{"_id":"5d7d4e7e8ebc3e93bb4c5bb6","slug":"burned-fire-out-rising-paisent-jhansi-news-jhs148077962","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने पर बाहर निकाले गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने पर बाहर निकाले गए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शनिवार को अग्निशमन विभाग ने महिला जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल किया। इसमें अस्पताल कर्मियों और को आग पर काबू करने, राहत और बचाव की जानकारी दी गई।
महिला जिला अस्पताल में मुख्य अग्निशमन अधिकारी केके ओझा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मॉक ड्रिल करके तैयारियां परखीं। महिला अस्पताल कर्मियों को आग बुझाने, आग में फंसे लोगों को बचाने आदि का तौर-तरीका बताया। उन्होंने बताया कि आग लगने के दौरान अक्सर लोग धैर्य खो देते हैं। इसके कारण बड़ा हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी परिस्थिति में खुद पर नियंत्रण रखकर आग पर काबू पाया जा सकता है। दमकल कर्मियों ने आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का तरीका बताया। साथ ही गैस सिलिंडर में आग लगने पर दरवाजे, खिड़की खोलने, भीगे बोरे से आग बुझाने की कोशिश करने की जानकारी दी। इस मौके पर शिव कुमार सिंह, मोहम्मद इशहाक हाशमी, कामता प्रसाद, फायरमैन तिलक चंद्र व प्रमोद कुमार मौजूद रहे।