{"_id":"6a4d63747ae4aff38404b588","slug":"burn-victim-woman-passes-away-in-gwalior-during-treatment-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-9340-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झुलसी महिला ने उपचार के दौरान ग्वालियर में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झुलसी महिला ने उपचार के दौरान ग्वालियर में तोड़ा दम
विज्ञापन
- कुचनपुरा की घटना, खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई थी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम कुचनपुरा में सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाने वाली 50 वर्षीय महिला की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुचनपुरा निवासी धर्मेंद्र की 50 वर्षीय पत्नी नर्मदा सोमवार को घर में अकेली थी। उसी दौरान उसने अज्ञात कारणों से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख तथा महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने काफी प्रयासों के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसी अवस्था में महिला को बाहर निकाला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। मृतका के बेटे ने बताया कि वह स्कूल में प्रवेश संबंधी कार्य से बाहर गया था, जबकि उसके पिता भी किसी काम से घर से बाहर थे। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वे तत्काल घर पहुंचे। परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से झुलसी महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया था, जहां सोमवार की रात उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।