फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Burn pataka near railway track action police

रेलवे ट्रैक के पास पटाखे चलाए तो सख्ती से निपटेगी पुलिस

Fri, 06 Nov 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Burn pataka near railway track action police
झांसी। दीपावली के त्योहार पर रेलवे ट्रैक के पास पटाखे चलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ट्रैक पर पटाखे न चलाए इसके लिए ट्रैक के पास बसे गांवों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी पटाखे चलाने पर आरपीएफ और संरक्षा दल सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार पर गांवों में और ट्रैक के पास रहने वाले लोग अक्सर ट्रैक पर पटाखे रखकर चलाते हैं। कई बार ट्रैक के पास पटाखे चलाने से उठने वाली चिंगारी से हादसे का खतरा रहता है। त्योहार पर रेलवे ट्रैक के पास पटाखे चलाने वालों के लिए रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मंडल में ट्रैक के पास बसे गांवों और लोगों को अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। रेल संपत्ति को नुकसान न पहुंचे इसके लिए लोगों को सचेत किया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक के पास पटाखे चलाना अपराध की श्रेणी में आता है। इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पटाखे चलाने वालों पर कार्रवाई करने के साथ उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed