{"_id":"6a515ed6cfdd9f177203af51","slug":"bundelkhands-weaving-is-powerful-three-masterpieces-are-in-the-race-for-the-state-award-jhansi-news-c-11-jhs1019-832470-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुंदेलखंड की बुनाई का दम, राज्य पुरस्कार की दौड़ में पहुंचीं तीन उत्कृष्ट कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुंदेलखंड की बुनाई का दम, राज्य पुरस्कार की दौड़ में पहुंचीं तीन उत्कृष्ट कृतियां
Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड की पारंपरिक हथकरघा कला एक बार फिर अपनी पहचान मजबूत करती नजर आ रही है। ललितपुर के बुनकर दयाराम की तैयार की गई जरी सिल्क साड़ी ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही रानीपुर की ऊनी लोई और पारंपरिक बेडशीट भी राज्य स्तरीय संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के लिए चयनित हुई हैं।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड की अध्यक्षता में आयोजित मंडल स्तरीय चयन समिति की बैठक में झांसी मंडल से प्राप्त 40 हथकरघा वस्त्र नमूनों का प्रदर्शन और मूल्यांकन किया गया। गुणवत्ता, डिजाइन, बुनाई और कलात्मकता के आधार पर तीन उत्कृष्ट नमूनों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में ललितपुर के दयाराम की जरी सिल्क साड़ी को 20 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा हुई। वहीं रानीपुर के रामसेवक की ऊनी लोई को 15 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि रानीपुर के सुभाष पचौरिया की बेडशीट को 10 हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार मिलेगा। अब ये तीनों उत्पाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले वर्ष भी ललितपुर की जरी साड़ी को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना में दूसरा स्थान मिला था। ऐसे में इस बार भी स्थानीय बुनकरों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (हथकरघा) तुषार बाजपेयी, सहायक आयुक्त उद्योग अतुल पांडे, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ के मान सिंह, बुनकर प्रतिनिधि राकेश और राजेंद्र सहित हथकरघा विभाग के सुरेश शर्मा, तारिक, आदित्य, मुनींद्र, उदय चौबे और विजय कुमार मौजूद रहे।