{"_id":"c3af29721bb610405ff2cfe5b236f189","slug":"bundelkhand-university-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार होगा 20वां दीक्षांत समारोह: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार होगा 20वां दीक्षांत समारोह: कुलपति
ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पहली बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पूरे पारंपरिक ढंग से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में जहां स्थानीय परंपरा की झलक दिखाई देगी, वहीं राज्यपाल/ कुलाधिपति विश्वविद्यालय परिसर में दो नए भवनों की आधारशिला भी रखेंगे।
वर्ष 2004 में शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार के लिए विशिष्ट योगदान करने वाले यूनेस्को के प्रतिष्ठित जेन अमोस कॉमिनियस मेडल से सम्मानित प्रो. जेएस राजपूत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन 27 फरवरी को कैंपस में होगा। इस बार समारोह के पूर्व विश्वविद्यालय ने दो नई परंपराएं प्रारंभ की हैं। दीक्षांत समारोह के पूर्व दीक्षांत सप्ताह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें अभिभावक व शिक्षकों की बैठक कराई गई और सभी से शिक्षा के स्तर एवं कैंपस में विशेष सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित किए गए। इसके अलावा पूरे सप्ताह देश के विभिन्न स्थानों से आए विषय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने अपने व्याख्यान दिए।
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 27 फरवरी को कुलाधिपति द्वारा 52 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से एवं एक शोधार्थी को डी-लिट की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। इसके अलावा एक कुलाधिपति गोल्ड मेडल, 14 कुलाधिपति रजत पदक, 19 कुलाधिपति कांस्य पदक एवं 40 विन्यास पदक भी मेधावियों को दिए जाएंगे। इनमें एक गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल, 13 कांस्य पदक एवं 28 विन्यास पदक छात्राओं को दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में पहना जाने वाला गाउन इस बार कार्यक्रम से नदारद रहेगा। इसके स्थान पर कुर्ता पाजामा व साड़ी पहनी जाएगी। इसके ऊपर उत्तरी पहनी जाएगी। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में दो भवनों की आधारशिला भी रखेंगे।
पहला भवन राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्ता हिंदी भवन होगा, जबकि दूसरा फारेंसिक साइंस विभाग के लिए बनाया जाने वाला एपीजे अब्दुल कलाम आजाद भवन होगा।
दस बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें अतिथि
झांसी। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल/ कुलाधिपति के आने से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. सुनील काबिया ने बताया कि दीक्षांत समारोह में सुरक्षा इंतजामों के चलते सभी अतिथि, शिक्षक व विद्यार्थी अपना स्थान प्रात: 10 बजे तक ग्रहण कर लें। उन्होंने बताया कि पंडाल में आने वाले सभी लोग अपने मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर रखें।
उन्होंने कहा कि अतिथियों को आमंत्रण पत्र दिए गए हैं। सभी अतिथि अपने साथ आमंत्रण पत्र अवश्य लाएं, जोकि अहस्तांतरित होगा।