फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand university become cricket champion

टीकाराम को हरा बीयू बना चैंपियन

Sat, 19 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 19 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand university become cricket  champion
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बीयू की टीम ने टीकाराम मोंठ कॉलेज को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान विनर और रनर रही टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी टीकाराम महाविद्यालय की टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से संतोष ने 32, राहुल कुशवाहा ने 16, नवीन ने 16, प्रशांत ने पंद्रह रन बनाए। जबकि, बीयू की ओर से जितेंद्र दीक्षित, पुष्पेंद्र, अमित, कृष्णा ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीयू कैंपस की टीम ने शुरूआती झटके से उबरते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। बल्लेबाज पौरूष राजपूत के शानदार 76 और जितेंद्र दीक्षित के 40 रनों की बदौलत 21 ओवरों में ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीकाराम की ओर से संतोष ने दो, कुलदीप ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही। वीसी ने खिलाड़ियों से टॉप चार टीमों में जगह बनाने का भी आह्वान किया। इसके बाद बीयू कैंपस की ओर से पौरुष राजपूत को मैन ऑफ द मैच तथा टीकाराम के राहुल कुमार को मैन ऑफ द सिरीज की ट्राफी देकर कुलपति ने सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह ने आभार जताया। वहीं, डॉ. आरके सैनी, डॉ. प्रतीक अग्रवाल, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. संदीप वर्मा, रामकिंकर सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप यादव, अनिल झरबड़े, राजीव बबेले, शैलेंद्र सिंह सेंगर, परवेज खान, राघवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed