फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bundelkhand univercity, jhansi news

घूस लेने पर बीयू कर्मचारी निलंबित

Fri, 08 Dec 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand univercity, jhansi news
bu jhansi news - फोटो : demo
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक गजेंद्र सिंह यादव को सत्यापन के बदले घूस लेने के आरोपों पर कुलसचिव सीपी तिवारी ने निलंबित कर दिया है। राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

भोगनीपुर निवासी रामप्रकाश निरंजन ने राज्यपाल राम नाईक से विश्वविद्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक गजेंद्र सिंह यादव पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। रामप्रकाश का आरोप था कि गजेंद्र यादव गोपनीय अभिलेखों में अंकों में हेरफेर कर फर्जी डिग्रियां, फर्जी सत्यापन करके लाखों रुपये कमाते हैं। उरई बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कुछ समय पहले छात्र सौरभ श्रीवास्तव का बीएड का सत्यापन करने के लिए रिकॉर्ड बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को भेजा था।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान गजेंद्र द्वारा रुपये मांगे गए, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग बना ली गई। मामले की शिकायत राज्यपाल राम नाईक से की गई। सबूत के तौर पर वीडियो फुटेज भी राजभवन को उपलब्ध कराई गई। राजभवन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कुलसचिव सीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी कर्मचारी की उपस्थिति मेें सीडी की जांच की गई। जांच में गजेंद्र यादव प्रथम दृष्टया अनुचित लाभ लेने, कर्मचारी नियमावली के विपरीत आचरण करने और विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने के दोषी मिले हैं। इसलिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed