{"_id":"65f4ab6c193789e60e0439f9","slug":"bundelkhand-tourism-will-get-a-boost-from-vande-bharat-train-dr-sandeep-saraogi-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104445-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत ट्रेन से बुंदेलखंड के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डॉ. संदीप सरावगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत ट्रेन से बुंदेलखंड के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डॉ. संदीप सरावगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के झांसी आने पर संघर्ष सेवा समिति संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने समर्थकों संग स्टेशन पहुंच कर रेलकर्मियों का स्वागत किया। साथ ही ट्रेन पर स्वास्तिक चिह्न बनाकर शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने भारत सरकार का खजुराहो को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा इससे झांसी में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही ट्रेन का संचालन झांसी मंडल को देने की भी मांग की। इस अवसर पर ब्रज किशोर यादव, भूपेन्द्र यादव, शशांक श्रीवास्तव, शुशांत गेड़ा, लखन लाल, राजू सेन, प्रमेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
- होली पर ट्रैक किनारे जीआरपी और पुलिस करेगी पेट्रोलिंग
झांसी। होली पर रेल यात्रियों पर रंग, गोबर, पानी और अन्य हानिकारक पदार्थ फेंकने वालों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने सिविल पुलिस के साथ मिलकर तैयारी शुरू कर दी है। एसपी जीआरपी ने सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीआरपी पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने सभी जीआरपी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर कहा कि होली पर कुछ शरारती तत्व ट्रेन पर ट्रैक किनारे खड़े रहकर पानी, गोबर, हानिकारक कैमिकल फेंकते हैं। ऐसे में यात्री सुरक्षा के लिए ट्रैक किनारे पेट्रोलिंग करें और ऐसे क्षेत्र भी चिह्नित करें जहां ऐसी घटनाएं पहले हो चुकी हैं।