फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bundelkhand state is necessary for overall development: Raja Bundela

समग्र विकास के लिए बुंदेलखंड राज्य जरूरी : राजा बुंदेला

Fri, 30 Aug 2024 05:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand state is necessary for overall development: Raja Bundela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अक्टूबर में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत पदयात्रा से होगी। इसके लिए कार्यक्रम की योजना और तैयारियों को लेकर फिल्म अभिनेता और संयोजक राजा बुंदेला ने चित्रकूट से यात्रा निकाली।
इसका झांसी में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत शंकरलाल मेहरोत्रा के निवास पर समापन हुआ। मौके पर राजा बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार संकल्पित हैं सरकार ने एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरीडोर, हर घर नल जल से लेकर तमाम विकास कार्य किए। लेकिन समग्र विकास के लिए बुंदेलखंड राज्य का निर्माण जरुरी है। उन्होंने नारा दिया - सौ बीमारियों का एक इलाज और वह है पृथक बुंदेलखंड राज्य का उद्घघोष किया।
विज्ञापन

वहीं, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा ने कहा कि अब केवल इस आंदोलन को वैचारिक रूप से तेज करने की जरूरत है। इसी विचार क्रांति को लेकर जनसमर्थन जुटाने के लिए अक्टूबर में पदयात्रा की शुरुआत ललितपुर के तुवन मंदिर से होगी। इस अवसर पर डॉ. आश्रय सिंह,बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह, संचित मेहरोत्रा, शिवम चौहान, अमित विश्वकर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed